Saturday, September 21, 2024

रामनवमी पूजा समिति छोटकी बरही के अध्यक्ष बने

रामनवमी पूजा समिति छोटकी बरही के अध्यक्ष बने

 

 

बरही (हजारीबाग): प्रखंड अंतर्गत रसोइया धमना पंचायत के छोटकी बरही गांव में शनिवार को रामनवमी पूजा को लेकर एक बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता ग्राम अध्यक्ष राजदेव साहू ने किया। मौके पर उपस्थित लोगों ने रामनवमी महापर्व को हरेक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में बनाने का निर्णय लिया। वही सर्वसम्मति से एक संचालन कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष बीरबल साहू, उपाध्यक्ष उपेंद्र साहू व सिकंदर कुमार, कोषाध्यक्ष चौरंगीलाल गुप्ता व कृष्ण कुमार, सचिव वीरेंद्र साहू व उदय साहू, महासचिव रामअवतार साहू को बनाया गया। वहीं संरक्षक कमेटी में नारायण साहू, वासुदेव साहू, कैलाश साहू, रामखेलावन साहू, पुरनदेव साहू, भिखारी साहू, विजय साहू, राजदेव साहू, सरजू साहू, मुनीलाल साहू, अर्जुन साहू, सुखदेव साहू, प्रभु साहू, इंद्रदेव साहू, मिथलेश साहू, बिरजू साहू व सदस्य में दीपक कुमार, मंटू कुमार, मुकेश कुमार, शंभू कुमार, वीरेंद्र कुमार, देवराज कुमार, संतोष कुमार, शशि कुमार, नौरंगी कुमार, जसवंत कुमार, पवन कुमार आदि को रखा गया। मौके पर अध्यक्ष बीरबल साहू ने कहा कि इस बार रामनवमी धूमधाम से हम लोग मनाएंगे, इसकी तैयारी में हर किसी को लग जाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!