15 लाख से अधिक कीमत की 28 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
लगभग 15 लाख से भी ज्यादा की कीमत बताई गई ,हजारीबाग एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
हजारीबाग:
शनिवार की सुबह में पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली थी कि चौपारण थाना क्षेत्र दादपुर गाँव में घर में अवैध गांजा को छिपा कर रखा गया है। उक्त सूचना का सत्यापन हेतु सुरजीत कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बरही, हजारीबाग एवं थाना प्रभारी, चौपारण के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया। छापामारी के दौरान दादपुर गाँव के उदय कुमार सिन्हा, पे०-चन्द्रशेख सिन्हा, अशोक दोंगी, पे०-स्व० भैरव महतो एवं हिरामणी रजक, पे०-स्व० मोदी रजक तीनों साकिन-दादपुच थाना चौपारण, जिला-हजारीबाग के घर में अवैध गांजा को छिपाकर रखा गया था। उक्त छापामारी टीम क द्वारा घर का तलासी लिया गया, तालासी के कम में घर अन्दर में छिपाकर रखा गया 28.200 कि0ग्रा0 अवैध गांजा को बरामद किया गया। इस संदर्भ में उदय कुमार सिन्हा, पे०-चन्द्रशेखर सिन्हा, अशोक दॉगी, पे०-स्व० भैरव महतो एवं हिरामणी रजक, पे०- स्व० मोदी रजक तीनों साकिन-दादपुर, थाना चौपारण, जिला-हजारीबाग के विरूद्ध चौपारण थाना काण्ड सं0-99/24, जिसके तहत काण्ड दर्ज किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों का नामः उदय कुमार सिन्हा,अशोक दॉगी, हिरामणी रजक को गिरफ्तार किया गया है!