Saturday, April 19, 2025

आंगो पंचायत मे आजसू पार्टी के युवा मोर्चा का हुआ गठन

आंगो पंचायत मे आजसू पार्टी के युवा मोर्चा का हुआ गठन

द जोहार टाइम्स

बड़कागांव विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत आंगो के पुराना विद्यालय के सभागार मे आजसू पार्टी के युवा मोर्चा के पंचायत स्तरीय समिति के गठन हेतु एक बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता शिबू कुमार महतो और संचालन नारायण कुमार ने किया। आजसू पार्टी युवा मोर्चा बड़कागांव प्रखंड के सचिव पप्पू कुमार दांगी ने पार्टी के विचारों से ग्रामीणों को अवगत कराते हुए आंगो पंचायत के लिए युवा मोर्चा का गठन के लिए निम्नलिखित नाम का सुझाव दिया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर अध्यक्ष लालदेव महतो, सचिव जालेश्वर कुमार महतो, कोषाध्यक्ष कौलेश्वर महतो, उपाध्यक्ष, संदीप मुंडा, साथ ही महिला युवा मोर्चा का भी गठन किया गया, जिसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष रीना देवी,सचिव,खुशबू देवी, कोषाध्यक्ष,शोभा देवी, उपाध्यक्ष, मुनीता देवी सहित दोनों मोर्चा के लिए 21 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। ग्रामीणों ने कहा कि आने वाले समय में बड़कागांव विधानसभा मे रौशनलाल चौधरी को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।इस मौके पर मुख्य रूप से,आजसू युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष नारायण कुमार, प्रखंड सचिव पप्पू कुमार दांगी सहित आजसू पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!