Saturday, September 21, 2024

जबतक डीवीसी सुनिश्चित नहीं करेगी की क्षेत्र को 24 घंटा बिजली मिलेगी, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा:- अमित यादव

डीवीसी के मनमानी बिजली कटौती के खिलाफ आंदोलन दूसरे दिन जारी

जबतक डीवीसी सुनिश्चित नहीं करेगी की क्षेत्र को 24 घंटा बिजली मिलेगी, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा:- अमित यादव

कोडरमा। बिजली नहीं तो पानी नहीं के सवाल पर बरकट्ठा विधायक अमित यादव के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन तालाबंदी दूसरे दिन भी जारी है। वहीं प्रदर्शन के दौरान कोडरमा, बरकट्ठा सहित बरही के स्थानीय लोगों का गुस्सा चरम पर दिखा। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आन्दोल का नेतृत्व कर रहे बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने कहा की तिलैया डैम से बांझेडीह पावर प्लांट डीवीसी में जो पानी जाता था। उसको हमलोगों ने अनिश्चितकालीन के लिए बंद करा दिया है। जब तक डीवीसी आकर यह सुनिश्चित नहीं करेगी की हमारे क्षेत्र में 24 घंटा विधुत आपूर्ति नहीं दिया जाएगा तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही दूसरी बड़ी बात जो भी बांझेडीह पॉवर प्लांट में नौकरी लग रहा है, उसमे स्थानीय लोगों को नौकरी नहीं दिया जा रहा है। सिर्फ बाहरी लोगों को नौकरी दिया जाता है। स्थानीय लोगों का जैसे ही जयनगर थाना ब्लॉक, जिले कोडरमा नाम का पता प्रमाण दिखता है। वैसे ही उसके फाइल को फेक दी जाती है। इनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। इसलिए आज हमलोगों ने ये सुनिश्चित किया है, की जब स्थानीय लोगों का ना ही नौकरी का लाभ और ना ही बिजली का लाभ मिलेगा तो यह सब हमलोग यहाँ बर्दास्त नहीं करेंगे। बांझेडीह पॉवर प्लांट यहाँ के लोगों से ठग कर के सिर्फ जमीन लिया है और बदले में यहाँ के लोग सिर्फ पॉल्यूशन, गर्दा खा रहे है। यहां के लोगो ने अपना सारा जमीन जायदाद देकर के आज वो डीवीसी पॉवर प्लांट को टुकुर-टुकुर देख रहे है। डीवीसी से स्थानीय विस्थापितों को अब तक क्षलने का काम किया है। इसलिए अब दो टूक डीवीसी से सिर्फ बात होगी की वो 24 घंटे क्षेत्र को बिजली के साथ स्थानीय लोगों को नौकरी देना सुनिश्चित करे।

मौके पर भाजपा जिला मंत्री सुधीर सिंह, कोडरमा युवा नेता विशाल भदानी, संरजु वर्मा धनेश्वर ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि कोडरमा राम लखन यादव, राजकुमार पासवान, राजकुमार पांडेय, सन्नी यादव, टेकलाल यादव, महावीर यादव, कृष्णा यादव, विक्की राणा, चंदन किशोर पांडेय, पंचायत समिति प्रतिनिधि जयनगर भुनेश्वर यादव, मुरली सिंह, अभय सिंह, सुखदेव यादव, चंदवारा प्रमुख मंजू देवी, विजय मोदी, सांसद प्रतिनिधि मनोज साव, मंटू यादव, सहदेव राम, सत्रुघ्न राम, परमेश्वर यादव, रति राम, सुधाकर यादव, सुरेंद्र महतो, राजू यादव, मदनगुंडी मुखिया रामदेव यादव, संरजु यादव, उरवां पंचायत मुखिया मनोज पासवान, कांको पंचायत मुखिया श्यामदेव यादव, केदार यादव, संतोष यादव सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे। वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला पुलिस बल के जवान भी भारी संख्या में तैनात थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!