Saturday, September 21, 2024

स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति के द्वारा प्रतिभा सम्मान सामारोह 11 को

चौपारण

स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति के द्वारा प्रतिभा सम्मान सामारोह 11 को

स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति का कार्य ही जनसेवा:- सुनील साहू

रविवार को साहु भवन मे स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति की बैठक समिति के सदस्यो के द्वारा किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य मैट्रिक और इंटर मे पास किए गए बच्चो को सम्मानित करना था। जिसमे सर्वसम्मति से समिति के द्वारा किए जाने वाले प्रतिभा सम्मान सामारोह की तारीख 11 सितम्बर को तय किया गया। समिति के संयोजक सुनील साहू के द्वारा बताया गया की इस संगठन के द्वारा कई वर्षों से निरंतर बच्चो के लिए प्रतिभा सम्मान सामारोह का आयोजन किया जाता रहा है। लेकिन विगत दो वर्षो से कारोना महामारी के वजह से कार्यक्रम को नही किया गया। स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति का मुख्य उद्देश्य यहाँ के युवाओ को संगठित करना एंव जनसेवा का कार्य करना है। बैठक मे मुख्य रूप से प्रवीण सिन्हा, गोपाल सिंह, शंकर सुमन, ब्रहमदेव साव, संदीप कुमार, प्रिंस कुमार, जयकरण राणा, प्रकाश साव, जगदीश गुप्ता, रविकांत राय, रंजीत दांगी, शशि गुप्ता, जितेन्द्र पाण्डेय, अरविंद कुमार, प्रवीण कुमार, नरेश चौधरी, शंभु कुमार, संजय पाण्डेय, मुनेश्वर गुप्ता, चंदन सिंह, श्रीराम कुशवाहा, ओम प्रजापति, मनीष सिंह सहित कई लोग शामिल हुवे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!