हाथियों का झुंड पहुंचा गंगा आहार जंगल, एक व्यक्ति बचा बाल बाल, वन विभाग लोगो को शतर्क कर जंगल को किया घेरा बंदी
झारखंड के हज़ारीबाग़ जिले के चौपारण प्रखंड के गंगा आहार जंगल में हाथियों का झुंड पहुचा गया है। खबर सुनकर रेलवे सर्वे कर्मियों ने हाथियों को देखने के लिए जंगल पहुच गये, लोगो को देख कर हाथियों झुंड भकड गया और दौड़ाया। जान बचाकर भागने के क्रम में एक कर्मी को हल्की छोटे आई। चौपारण वन विभाग के पदाधिकारी और वन कर्मी मौके पर पहुंचकर लोगो को शतर्क करते हुए जंगल जाने वाले लोगो को रोक दिया। वन विभाग जंगल को घेरा बंदी कर हाथियों पर पैनी नजर जमाये हुए है। वन विभाग हाथियों को पेटादेरी जंगल होते हुए चतरा के जंगलों में भेजने में जुटी हुई है। फिलहाल हाथियों का झुंड गंगा आहार के बीच जंगल में डटे हुए है। इस अभियान में फोरेस्टर राहुल कुमार, वन रक्षी पंकज कुमार, सिकन्दर नायक, अजित कुमार गंझू, होम गार्ड उमेश कुमार,किशोर यादव, सुखदेव यादव और राजा कुमार जंगल में लोगो की सहायता व जान माल की क्षति नही हो जंगल में मोर्चा सम्भाले हुए है।