Saturday, September 21, 2024

दर्दनाक सड़क हादसे में दो की मौत, चार गम्भीर…

 

दर्दनाक सड़क हादसे में दो की मौत, चार गम्भीर…

लोहरदगा/ रांची। जिले के चट्टी कैरो सड़क में बड़ागाई मोड़ के समीप भयंकर सड़क दुर्घटना में दो लोग की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना के दौरान तेजी से आ रहे दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। इस घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं चार की हालत बहुत गंभीर है।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं घायलों को भंडरा पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रांची रिम्स भेज दिया है। कुछ घायलों की पहचान खरका, करगे व नागजुवा निवासी के रूप में की जा रही है। वहीं एक मृतक की पहचान राजू अंसारी नारकोपी के रूप में की जा रही है। बाकी के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!