Saturday, September 21, 2024

‍‍पत्रकार सम्मान समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन

‍‍पत्रकार सम्मान समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन

पत्रकार अपनी बेबाक लेखनी व निर्भीकता के लिये सदैव सम्मानित हैं- बिनोद यादव

पत्रकार सम्मान समारोह में लोगों को आने से रोकना दुर्भाग्यपूर्ण- गाजो यादव

 

 

चौपारण

कांग्रेस नेता बिनोद यादव के द्वारा बैजू यादव की अध्यक्षता में पत्रकार सम्मान समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन सियरकोनी स्थित कामधेनु होटल में किया गया। जिसमें प्रखण्ड के सभी कई पत्रकार शामिल हुवे। इस दौरान बिनोद यादव ने कहा कि पत्रकार हमेशा से सम्मानित रहे हैं। उनकी बेबाक लेखनी व निर्भीकता से सभी कोई परिचित है। आज लोगों को कार्यक्रम में आने से रोका गया जो यह दर्शाता है कि बरही विधानसभा के कर्णधार को पत्रकारों के हित से कोई लेना देना नही है। गाजो यादव ने नाम न लेते हुवे इशारों ही इशारों में स्थानीय नेता पर खूब बरसे और ललकारते हुवे कहा कि पत्रकार सम्मान समारोह में लोगों को आने से रोका जाना दुर्भाग्यपूर्ण, यह कोई राजनैतिक कार्यक्रम नही था पर आपका ये डर हमें नेता बनाने लगा है। मंच संचालन बरही विधानसभा कांग्रेस के युवा नेता मनोहर यादव ने किया। कार्यक्रम में सभी पत्रकारों को आयोजनकर्ता के द्वारा शॉल ओढ़ाकर व सम्मानस्वरूप डायरी देकर उनके हौसले व लेखनी को और धार दिया गया।

 

कार्यक्रम में डी मुन्ना, अजय ठाकुर, शशि शेखर, हरेन्द्र कुमार राणा, शंकर यादव, उमेश पासवान, बीरेन्द्र ठाकुर, विशाल सिन्हा, प्रमोद सोनी, दुर्गेश पांडेय, अरविंद कुमार सिंह, अभिमन्यु सिंह, चन्दन गुप्ता, विजय मधेशिया, मुकेश सिंह, संतोष विश्वकर्मा, अरविंद साव, मिथुन दांगी, फैजान अजमेरी, राज कुमार राणा, राम सेवक राणा सहित कई पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रघुनंदन गोप, गाजो यादव, अमित जायसवाल, ताजपुर के पूर्व मुखिया शौकत खान, अशोक सिंह, यमुना यादव, कुणाल कतारियार, राजेश सिंह, आशीष सिंह, मो मुस्तकीम अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

 

तो क्या कार्यक्रम के जरिये अपनी राजनैतिक जमीन बनाने में जुटे हैं बिनोद

 

हालांकि कार्यक्रम के बाद लोगों ने दबे जुबान यह कहना भी प्रारम्भ कर दिया कि इस कार्यक्रम के आड़ में बिनोद यादव अपनी राजनैतिक जमीन बनाने के जुग्गत में हैं। इस बात को और हवा मिलता है कि लोगों को कार्यक्रम में आने से रोका क्यों गया? आखिर बिनोद यादव कांग्रेस के नेता हैं और बरही विधानसभा में कांग्रेस का विधायक भी तो जाहिर सी बात है लोगों का ये सोचना की आने वाले दिनों में बिनोद यादव अपने ही घर मे दावेदारी पेश कर किसे संकट में डालने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!