15 लाख का इनामी उग्रवादी ने किया आत्मसमर्पण
झारखंड पुलिस के समक्ष 15 लाख के इनामी नक्सली दुर्योधन ने किया आत्मसमर्पण। नक्सली संगठन भाकपा माओवादी को एक और बड़ा झटका लगा है। बताया जाता है कि मिथिलेश सिंह उर्फ दुर्योधन महतो भाकपा माओवादियों का रीजनल कमांडर रह चुका है। वह आईजी कार्यालय रांची में झारखंड पुलिस व सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।