Sunday, September 22, 2024

देवघर : अपराधियों और पुलिस जवान में मुठभेड़, दो पुलिस जवान शहीद,मछली व्यापारी की सुरक्षा में तैनात थे जवान, दो गिरफ्तार, SP पहुंचे….

देवघर : अपराधियों और पुलिस जवान में मुठभेड़, दो पुलिस जवान शहीद,मछली व्यापारी की सुरक्षा में तैनात थे जवान, दो गिरफ्तार, SP पहुंचे….

देवघर से एक दर्दनाक खबर आ रही है, जहां दो पुलिस जवान मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं। नगर थाना क्षेत्र के श्याम गंज रोड अंडा पट्टी मोहल्ले में मछली व्यवसाई सुधाकर झा की सुरक्षा में लगे दो पुलिस जवान मुठभेड़ में शहीद हो गये। घटना नगर थाने से 500 मीटर की दूरी पर हुई है। शहीद हुए दोनों जवान साहिबगंज जिला के रहने वाले रवि कुमार मिश्रा और संतोष यादव है। बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले पुराने विवाद में सुधाकर झा के मुंशी पर जानलेवा हमला हुआ था। इसके बाद उन्होंने एसपी से सुरक्षा गार्ड की मांग की थी और दोनों पुलिस जवानों को उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था।

रात करीब 12:30 बजे अपराधियों ने सुधाकर झा पर घर में हमला किया,जिसके बाद दोनों जवानों से अपराधियों की मुठभेड़ हुई। इसी दौरान गोली लगने से दोनों पुलिस जवानों की मौत हो गयी। मुठभेड़ के दौरान तलवारबाजी भी हुई है। मृतक दोनों पुलिस जवान सिविल ड्रेस में थे।घटना कि सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी केके साहू कुशवाहा पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।वही एसपी भी मौके भी पहुँचे।पुलिस एसोसिएशन अध्यक्ष मुर्मू ने घटना की निंदा करते हुए जांच की मांग व मृतक पुलिसकर्मियों को मुआवजा की मांग की।दुमका डीआईजी सुदर्शन मण्डल घटनास्थल पर पहुचकर जायजा लिया ।घायल मछली व्यवसायी से भी पूछताछ किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!