Saturday, September 21, 2024

‍‍वैलेंटाइन सप्ताह में प्रॉमिस डे के दिन युवती के साथ दरिंदगी, खेत मे मिला शव

‍‍वैलेंटाइन सप्ताह में प्रॉमिस डे के दिन युवती के साथ दरिंदगी, खेत मे मिला शव

 

जहां लोग अब वेलेंटाइन डे को एक सप्ताह तक मना रहे हैं वहीं झारखंड के गढ़वा में किशोरी का निर्मम हत्या का मामला प्रकाश में आया है। हत्या इतनी दरिंदगी से की गई है जिसमे किशोरी के प्राइवेट पार्ट में गर्म रॉड डाली गई। उसके अंगों को जलाया गया है। हथेली में भी जलने के निशान पाए गए हैं। मामला गढ़वा जिला के केतार थानाक्षेत्र अंतर्गत अजनिया का है। किशोरी का शव खेत में मिला। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। 

 

खेत में पड़ा मिला किशोरी का क्षत-विक्षत शव

 

मिली जानकारी के मुताबिक अजनिया स्थित मुटंगवा में एक खेत में किशोरी का शव पड़ा था। सूचना मिलने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। प्रारम्भिक जांच में पाया गया कि किशोरी के शरीर को कई जगह गर्म रॉड से जागा गया है। लड़की की हथेली भी जला दी गई थी। प्राइवेट पार्ट में रॉड डालकर उसकी हत्या कर दी गई। 

 

आरोपी के साथ 2 साल से था प्रेम-प्रसंग

 

आरंभिक जांच में पता चला है कि मृतका और आरोपी के बीच  2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतका की मां और भाई ने बताया कि उसका गांव के ही एक लड़के के सात 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अक्सर एक-दूसरे से मिला करते थे। 3 दिन पहले ही आरोपी ने फेसबुक पर किशोरी की तस्वीर अपलोड की थी। परिजनों ने इसका विरोध किया था। मृतका के परिजनों का कहना है कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि इसका हश्र इतना बुरा होगा। 

 

पूरे गांव की चहेती थी नाबालिग किशोरी

 

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतका की मां ने बताया उनकी बेटी ने पूरे दिन आंगन की लिपाई की थी। मां रोते हुए कहती हैं कि उनकी बेटी पूरे टोले की चहेती थी। अच्छे स्वाभाक की थी। रात को वह भोजन करके सोई थी। रात को कब और कैसे निकली किसी को भनक तक नहीं लगी। अगली सुबह जब सबलोग जगे तो वह अपने कमरे में नहीं थी। तब लगा, शायद जलावन लाने जंगल की तरफ गई होगी। बाद में गांव में ही लड़की का शव मिलने की जानकारी मिली तो हमलोग घटनास्थल पर गए। वहां, मिर्च के खेत में बेटी का शव पड़ा था। 

 

मृतका की मां कहती हैं कि गर्म लोहे से दागकर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। हत्याकांड की इस घटना के बाद गांव के लोग काफी आक्रोशित हैं। थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि ने कहा कि नाबालिग लड़की की नृशंस हत्या की गई है। पोस्टमॉर्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!