Saturday, September 21, 2024

हज़ारीबाग़ की बेटी का कमाल, सोनिया कुमारी ऑल इंडिया इंटर साई तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता

हज़ारीबाग़ की बेटी का कमाल,
सोनिया कुमारी ऑल इंडिया इंटर साई तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता

हजारीबाग तीरंदाजी संघ के खिलाड़ी सोनिया कुमारी ऑल इंडिया इंटर साई तीरंदाजी प्रतियोगिता में ओलंपिक राउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत कर जिला का नाम रोशन किया है। वही संघ के अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि हजारीबाग कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र कुसुंभा पंचायत के सिरका गांव के निवासी अशोक कुमार यादव की पुत्री ने पदक जीतकर प्रखंड और जिला का नाम रोशन किया। वही संघ के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि सोनिया कुमारी लगातार 9माह से प्रशिक्षण भारत सरकार द्वारा संचालित भारतीय खेल प्राधिकरण इकाई पदमा सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है साथ ही प्रशिक्षक उद्धम सिंह ने उज्जवल भविष्य की कामना की है। मौके पर आलोक कुमार मनोज कुमार, उधम सिंह,प्रेम सिंह राकेश रंजन प्रदीप कुमार मुखर्जी राजकुमार साव, पन्नालाल ,कैलाश प्रजापति, दीपक कुमार ,अबोध राम, महादेव कुमार महतो, विनोद कुमार, दुर्गेश कुमार आशीष कुमार ,अलीशाब टूडू ,फूलमती कुमारी, रानी कुमारी, आर्यन कुमार कोलेश्वर गोप, अजीत कुमार साहू,एवं अन्य खेल प्रेमी ने शुभकामना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!