Sunday, September 22, 2024

सरकारी कर्मचारी बना नशे का सौदागर : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई… 5 तस्करों को किया गिरफ्तार

सरकारी कर्मचारी बना नशे का सौदागर : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई… 5 तस्करों को किया गिरफ्तार

 

देवघर। ड्रग तस्करी के मामले में देवघर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। हजारों के ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्करों को पुलिस ने दबोचा है। गिरफ्तार 5 तस्करों में एक सरकारी कर्मचारी है. लेकिन उसके नाम का खुलासा अभी नहीं किया जाएगा। शेष गिरफ्तार बदमाशों में रोहित महथा, नाजो महथा, विजय कुमार रावत व छोटू कुमार महतो शामिल हैं। गिरफ्तार पांचवा तस्कर रंजीत कुमार मिश्र है, जो देवघर में सिंचाई विभाग में कार्यरत है।

 

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसा। पहले एक तस्कर को गिरफ्तार किया. फिर उसकी निशानदेही पर 4 अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया गया। तस्करों से 15 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुआ है। गिरफ्तार तस्करों में एक सरकारी कर्मचारी है।गुप्त सूचना के आधार पर वीआईपी चौक से ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

 

उससे पूछताछ में और भी तस्करों का जानकारी मिली है। उसकी निशानदाही पर छापेमारी कर 4 अन्य तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। पांचों तस्करों के पास से कुल 15 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर पूरे नेकवर्क का खुलासा करने में लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!