Sunday, September 22, 2024

तापीन कोलियरी में धरना दे रहे विस्थापितों के टेंट में लगाई आग, किया मारपीट

तापीन कोलियरी में धरना दे रहे विस्थापितों के टेंट में लगाई आग, किया मारपीट

शिवलाल महतो व रामकिशोर मुर्मू की गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त

बैठक के दौरान महिला व पुरुषों की पुलिस द्वारा पिटाई का लग रहा आरोप

चरही :- हज़ारीबाग कोयला क्षेत्र के तापीन साउथ कोलियरी में संचालित लोकल सेल को लेकर रैयत विस्थापित/प्रभावित और संघर्ष मोर्चा के बीच आपसी विवादों के बीच हज़ारों मजदूर पिस के रह गए हैं।एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप करने में लगे हुए हैं।सेल को बंद हो जाने से हज़ारों मजदूर भटकने को मजबूर हैं।बीते दिन आंदोलनरत मोर्चा के लोगों के टेंट में आग लगा दिया गया। साथ ही धरना स्थल पर बैठे महिलाओं औऱ पुरुषों के साथ मार-पीट किया गया।इस प्रकरण में कई लोग घायल हो गए।इस मामले को जिला औऱ पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए तापीन साउथ परियोजना को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया।ताकि दोनों विस्थापित/प्रभावित के नेताओं शिवलाल महतो और रामकिशोर मुर्मू तथा मन्नू टुडू के बीच हिंसक झड़प नहीं हो सके।इसके बावजूद भी दोनों गुट के नेताओं ने कोलियरी और चरही-घाटो रोड अलग-अलग घण्टों तक जाम कर दिया था।चरही थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार और सीसीएल प्रबंधन ने दोनों गुटों को समझाने बुझाने में लगे रहे।पुनः रात लगभग 12 बजे दोनों गुटों की बैठक हुई।वार्ता के क्रम में मौजूद पुलिसकर्मियों ने सारे लाइट को भुझाकर लाठीचार्ज चार्ज किया गया।इस में भी कई आंदोलनकारी महिला/पुरूष घायल हो गए।इस बर्बरता के कारण प्रशासन पर भी उंगली उठा रही है।इस क्रम में शिवलाल महतो के चार पहिया फॉर्च्यूनर वाहन और रामेश्वर महतो बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।शिवलाल महतो और रामेश्वर महतो का कहना है की पुलिस के द्वारा वाहन को क्षतिग्र्स्त किया गया है।आगे कहा कि कई थाना के पुलिस कर्मी मौजूद थे।जो इस घटना को अंजाम दिया गया।अगर पुलिस ही रक्षक की जगह भक्षक बन जाय तो कैसे प्रशासन पर लोगों को विश्वास होगा।जिस कारण लोग पुलिस से दूरी बनाने लगे हैं।चरही थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों गुटों में आपसी झड़प हुई है।जिस कारण शिवलाल के वाहन एवम अन्य वाहनों को क्षति पहुंची है।आगे यह भी कहा कि पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को कायम करने के लिए तैनात थी।ताकि दोनों गुटों में कोई हिंसक झड़प नहीं हो सके।तथा सरकारी कार्य में बाधा नहीं पहुंचे।आगे बताया कि मंगलवार को तापीन साउथ परियोजना चालू हो गया है।रोड सेल के लिए 15 ट्रकों की बुकिंग की गई है।प्रभारी कुमार ने बताया कि कानून व्यवस्था को भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन के माध्यम से चरही थाना परिसर में लाया गया है।दोनों गुटों की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है। शांति बंनाने के लिए इस पर कार्रवाई की जा रही है।फुसरी रैयत विस्थापित/प्रभावित मोर्चा के नेता रामकिशोर मुर्मू और मन्नु टुडू ने बताया कि रोड सेल चालू हो गया है।15 ट्रकों की बुकिंग हुई है।कार्यरत मजदूरों को अनदेखा नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!