Sunday, September 22, 2024

खुशखबरी: हजारीबाग के लिए मिला सकारात्मक तोहफा, अब रांची- मधुपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस हजारीबाग से होकर गुजरेगी

खुशखबरी: हजारीबाग के लिए मिला सकारात्मक तोहफा, अब रांची- मधुपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस हजारीबाग से होकर गुजरेगी

सदर विधायक ने पीएम मोदी और रेल मंत्री के प्रति जताया आभार, कहा हजारीबाग में जिन्होंने भी रेलवे परिचालन पर उठाई आवाज सभी हैं धन्यवाद के पात्र, जल्द लंबी दूरी की ट्रेनों की जगी आसमनीष जायसवाल

हजारीबाग में रेलवे की दिशा में एक सकारात्मक शुरुआत हुई। अब जल्द ही रांची मधुपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस हजारीबाग से होकर गुजरेगी। इसकी विधिवत स्वीकृति भारतीय रेलवे विभाग द्वारा दे दी है है।

हजारीबाग से रांची की ओर यह ट्रेन दिन के 10:45 बजे और रांची से हजारीबाग शाम 5:45 बजे पहुंचेगी। विधायक मनीष जायसवाल ने इसे हजारीबाग वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी बताते हुए कहा कि यह एक सकारात्मक शुरुआत है, अब बहुत जल्द परिस्थितियां बदलती दिखेंगे और जल्द ही लंबी दूरी की ट्रेनें भी हजारीबाग से चलेंगी।

 

विधायक मनीष जायसवाल ने हजारीबाग से लंबी दूरी की रेल परिचालन की मांग को लेकर जिन्होंने भी भूमिका निभाई उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति भी आभार जताया और आशा व्यक्त किया की जल्द ही हजारीबाग वासियों के सपनों को साकार करते हुए हजारीबाग से महानगरों के लिए रेल परिचालन की शुरुआत होगी।

विधायक जायसवाल ने कहा की विगत 20 फरवरी 2015 को कोडरमा- हजारीबाग रेलखंड के परिचालन की शुरुआत हजारीबाग रेलवे स्टेशन पंहुचकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी ने और हजारीबाग- बरकाकाना रेलखंड का शुभारम्भ 07 दिसंबर 2016 को तत्कालीन केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु एवं झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर किया था उसका दूरगामी प्रतिफल अब दिख रहा है।

उल्लेखनीय है की विधायक मनीष जायसवाल ने हजारीबाग से लंबी दूरी की रेल परिचालन की मांग को लेकर सदन से सड़क तक पुरजोर तरीके से आवाज बुलंद किया है। विधायक मनीष जायसवाल ने लंबी दूरी की रेल की मांग को लेकर पूर्व में कई एक बार रेल मंत्री को पत्राचार किया। जिसके बाद झारखंड विधानसभा के पिछले बजट सत्र 2022 में हजारीबाग टाउन स्टेशन की कनेक्टिविटी दूसरे शहरों से जोड़ने के लिए राज्य सरकार पर भारी दबाव बनाया और सदन पटल पर यह मांग किया कि राज्य के परिवहन विभाग हजारीबाग से लंबी दूरी की ट्रेन की मांग को लेकर पत्र लिखें। विधायक मनीष जायसवाल का यह प्रयास रंग लाया और राज्य के परिवहन सचिव ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को हजारीबाग शहर रेलवे स्टेशन से देश के अन्य राज्यों के रेलवे स्टेशन से जोड़ने को लेकर पत्र लिखा। विधायक मनीष जायसवाल ने सितंबर 2022 में ही देश की राजधानी दिल्ली पहुंचकर रेल मंत्री से मिलकर 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा और हजारीबाग की जन भावना से उन्हें अवगत कराते हुए हजारीबाग से महानगरों के लिए जल्द यात्री ट्रेन शुरू करने की मांग रखी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विधायक मनीष जायसवाल को आश्वस्त किया था कि 15 नवंबर तक बड़कागांव रांची रेल लाइन का काम पूरा हो जाएगा और आने वाले 3 महीने में हजारीबाग से किसी प्रमुख महानगर के लिए यात्री ट्रेन की शुरुआत होगी। महज़ तीन महीने में हजारीबाग से रांची के लिए रेल परिचालन सेवा जल्द शुरू होने जा रहा है इसकी विभागीय स्वीकृति भी मिल गई है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!