Saturday, September 21, 2024

चतरा पुलिस की बड़ी कामयाबी,करीब साढ़े 14 किलो अफीम और साढ़े 10 किलो डोडा के साथ एक तस्कर  गिरफ्तार

चतरा पुलिस  की बड़ी कामयाबी,करीब साढ़े 14 किलो अफीम और साढ़े 10 किलो डोडा के साथ एक तस्कर  गिरफ्तार

अफीम माफियाओं के धरपकड़
को ले चतरा पुलिस की अभियान लगातार जारी होने से जिले में मची है खलबली,एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

सुजेक सिन्हा
द जोहार टाइम्स

चतरा / जिले में अफीम माफिया गैंग के विरूद्ध चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई। करीब साढ़े़ 14 किलो अफीम और साढ़े दस किलो डोडा के खेप के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार। चतरा एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने हेतु प्रशिक्षु डीएसपी धनंजय कुमार राम के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया। जिसमें पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोहर करमाली एवं थाना के पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर थाना अंतर्गत ग्राम चिलोय सुनसान झोपड़ी पहुंचकर छापेमारी एवं घेराबंदी कर गिला अफीम के साथ राजू कुमार सिंह को पकड़ लिया गया तथा दुसरा तस्कर पुलिस को चकमा देकर जंगल झाड़ी का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा। तथा पकड़ाए व्यक्ति राजू कुमार सिंह से पूछताछ पश्चात उनके निशानदेही पर भागे हुए व्यक्ति मंगर गंझु ग्राम चुरकी सलगी थाना कुंदा के घर पर कुंदा थाना पुलिस के सहयोग से छापामारी करने पर उनके घर से डोडा एवं अफीम को बरामद कर विधिवत जब्त किया गया। इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है एवं पकड़ाये व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
गिरफ्तार व्यक्ति में राजू कुमार सिंह पिता स्वर्गीय जगदीश सिंह ग्राम नावाडीह थाना सदर जिला चतरा के रहने वाला है। जब्त सामानों में राजू कुमार सिंह के कब्जे से प्लास्टिक डिब्बा में गिला अफीम 2.273 किलोग्राम एवं 2.100 किलोग्राम कुल- 4.373 किलोग्राम, जबकि उनके निशानदेही पर मंगर गंझु के घर से तीन स्टील का केन में गिला अफीम 5.104 किलोग्राम, 3.286 किलोग्राम, 2.072 किलोग्राम कुल- 10.462 किलोग्राम एवं 10.690 बरामद किया गया। छापामारी टीम में थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक मनोहर करमाली, एसआई दिनेश कुमार हेंब्रम व सिकंदर सिंकु समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थें। वहीं दुसरा फरार तस्कर की गिरफ्तारी को ले पुलिस अभियान में जुट गई है। संभावित स्थानों पर विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!