Sunday, September 22, 2024

जुआ को लेकर मामूली विवाद में दोस्त की गोली मार कर हत्या, बेटे को किया घायल

जुआ को लेकर मामूली विवाद में दोस्त की गोली मार कर हत्या, बेटे को किया घायल

दोस्त की हत्या के लिए बुलाया शूटर

 

हज़ारीबाग़ : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डंडई सिवाने नदी पुल के पास गुरुवार की शाम करीब पांच बजे सीतगढ़ा निवासी अरविन्द हेमरोम ने अपने करीबी दोस्त लक्ष्मण पांडे की गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही अपने बेटे महेंद्र हेमरोम को गोली मारकर घायल कर दिया। मृतक की पहचान रांची निवासी लक्ष्मण पांडे के रूप में हुई। इस संबंध में अरविंद हेमरोम की पत्नी किरण देवी ने बताया कि उसका पति जुआरी है। पति का रांची के दोस्त के साथ जुए की रकम की लेनदेन को लेकर विवाद था। लक्ष्मण ने जब विरोध किया, तो उसने दुश्मनी पाल ली। उसके बाद उसके पति ने दोस्त लक्ष्मण पांडे और बेटे महेंद्र हेमरोम को जान से मारने के लिए बिहार से शूटर मंगवाया था। उसके बाद उसके पति ने गोली मारकर अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। वहीं बेटे के सीने में गोली लगी है, जिसका शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। किरण देवी ने यह भी बताया कि उसके पति उसे और बेटे को परेशान और मारपीट करता था।

*क्या कहते हैं थाना प्रभारी*

इधर चुरचू अंचल इंस्पेक्टर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 5:00 बजे शाम में अज्ञात अपराधियों ने एक अज्ञात व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की आपसी रंजिश का मामला है अपराधियों और मृतक के रांची के होने की संभावना है। घटनास्थल पर मृतक के शव से करीब 10 मीटर के दूरी पर लाल रंग के अपाची बाइक मिला है, जिसमें रांची का रजिस्ट्रेशन नंबर है। घटनास्थल पर शव के बगल में 7.65एमएम पांच फायर खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। काला रंग का दो बैग, एक अपाची बाइक जिसका नंबर JH01CQ3525, साथ ही नदी मे गिरा हुआ एक मोबाइल और हेलमेट भी मिला है। मृतक स्थानीय नहीं है। वह रांची का है ।संदेह के आधार पर 2 लोगों को गिरफ्त में लिया गया है। मौके पर विचार एवं मुफस्सिल थाना पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!