Sunday, September 22, 2024

क्रिकेटर की दरियादिली:- वीरेंदर सहवाग ने खोले मदद के दरवाजे, बालासोर दुर्घटना के मृतकों के लिए किया बड़ा ऐलान

क्रिकेटर की दरियादिली:- वीरेंदर सहवाग ने खोले मदद के दरवाजे, बालासोर दुर्घटना के मृतकों के लिए किया बड़ा ऐलान

ओडिशा में हुई भंयकर ट्रेन दुर्घटना के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। सहवाग ने बच्चों की शिक्षा को लेकर अहम घोषणा की है। हर किसी ने सहवाग के इस काम की सराहना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर मदद का ऐलान किया।

सहवाग ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के बच्चों को फ्री शिक्षा देने की घोषणा की है। उन्होंने ट्विटर पर मदद का ऐलान किया। सहवाग ने दुर्घटना की फोटो शेयर कर लिखा कि यह फोटो हमें लम्बे समय तक परेशान करेगी। दुःख की घड़ी में इतना तो मैं कर ही सकता हूं कि जान गंवाने वालों के बच्चों की शिक्षा का ध्यान रखूं। मैं ऐसे बच्चों को सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के बोर्डिंग फैसिलिटी में फ्री शिक्षा ऑफर करता हूं।

इसके अलावा सहवाग ने यह भी कहा कि मैं बचाव कार्यों में आगे रहने वाले बहादुर पुरुषों और महिलाओं को सलाम करता हूं। इनमें स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले डॉक्टर और वॉलंटियर्स भी हैं। इस घड़ी में हम सभी एक साथ हैं।

गौरतलब है कि ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में 250 से भी ज्यादा लोगों की जान चली गई और काफी लोग घायल हुए थे। शुक्रवार शाम को यह हादसा हुआ था। उसके बाद से बचाव और राहत कार्य चल रहा था। अब ट्रेक ठीक करने का कार्य चल रहा है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना का कारण पता चल गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!