Sunday, September 22, 2024

पदमा: बुलेट और सूमो में जोरदार टक्कर , कुंआ में गिरा सूमो 6 की मौत

पदमा: बुलेट और सूमो में जोरदार टक्कर , कुंआ में गिरा सूमो 6 की मौत

हज़ारीबाग़ झारखंड

पदमा ओपी क्षेत्र के रोमी के पास सूमो और बुलेट में जोरदार टक्कर के बाद बुलेट सवार सहित सूमो कुआं में जा गिरा, सूमो में सवार 6 लोगो की मौत हो गई है जिसमे 4 पुरुष ,1 महिला और बच्ची बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार सूमो और बुलेट के टक्कर के बाद सभी कुआं समा गए लेकिन तीन लोग कुआं से बाहर किसी तरह निकल गए जबकि बाकी लोग कुआं से बाहर नही निकल पाए। वही बुलेट सवार। मुखिया सीताराम महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है सूमो बुलेट को बचाने में अपना संतुलन खो दिया और सड़क किनारे कुआं में सूमो जा गिरा , सूमो में 9 लोग सवार थे। सूमो को क्रेन के माध्यम से बाहर निकाल लिया गया लेकिन उसमें सवार 6 लोगो की मौत हो गई जबकि शेष लोगो को निकालने का प्रयास जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!